
कैसे काम करती है हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया?
क्या आप जानते हैं कि लगभग 60% पुरुष और 10% महिलाएँ बाल झड़ने या बाल पतले होने की समस्या का सामना करते हैं। इससे पुरुषों और महिलाओं दोनों में गंजापन हो सकता है। यह चिंता का एक प्रमुख कारण है जो आपके आत्मविश्वास के स्तर को काफी गिरा सकता है। हालांकि, इन दिनों हेयर ट्रांसप्लांट को काफी सारे लोग अपना रहे हैं, हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया को कई सारे सत्रों में किया जाता है। कुछ लोगों का हेयर ट्रांसप्लांट एक सत्र में ही हो जाता है।
हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया
- इस तकनीक में सबसे पहले रोगी की सामान्य व जरूरी ब्लड से जुड़ी और शारीरिक जांचे की जाती हैं। उसके बाद सिर की चमड़ी पर पेशेंट को लोकल एनेस्थीसिया दिया जाता है जिससे व्यक्ति को ज्यादा दर्द नहीं होता। इस प्रक्रिया में एनेस्थीसिया की डोज़ पेशेंट को वजन के अनुसार दी जाती है।
- यह प्रक्रिया लगभग 5- 8 घंटे तक चलती है और ट्रांसप्लांट के तुरंत बाद मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर देते हैं। इस प्रक्रिया में मरीज बीच बीच में कुछ खा-पी सकता है।
- हेयर ट्रांसप्लांट तकनीक में रोगी सर्जरी के बाद अगले 7-10 दिन तक इंप्लांटेड बालों को छू नहीं सकते। डॉक्टर द्वारा इसमें रोगी की प्रभावित जगह पर 2-3 दिन के लिए पट्टी की जाती है। इस तकनीक को अपनाते समय से 7-10 दिन तक रोगी को हेलमेट, टोपी आदि सिर पे पहनने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस तकनीक में 4-5 दिनों के एंटीबायोटिक और पेन किलर दिए जाते हैं जिससे दर्द और इन्फेक्शन से बचा जा सके।
- इस सर्जरी के 15 दिन बाद बालों के विकास के लिए प्रभावित हिस्से पर मिनोक्सिडिल सोल्युशन (Minoxidil Solution)लगाने के लिए दिया जाता है। इस तकनीक को अपनाते समय अगले 24 घंटे तक बालों को धोना नहीं चाहिए। इस बाद बालों पर केवल पानी डालें, रगड़े नहीं।
अगर आप भी बाल झड़ने से परेशान है और हेयर ट्रांसप्लांट कराना चाहते है तो आज ही डॉ. बुद्धि प्रकाश शर्मा से परामर्श लें। डॉ. बुद्धि प्रकाश शर्मा से परामर्श के लिए आज ही मिले कॉस्मो-हेयर क्लिनिक, जयपुर। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें +91-9660450211
Leave a reply
Leave a reply